रामनगर: जंगल में चल रहा था जुआ...  ढाई लाख की नगदी के साथ आठ दबोचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। जंगल के अंदर जुआ खेल रहे आठ लोगों को न केवल पुलिस ने धर दबोचा बल्कि उनके पास से लगभग ढाई लाख रुपये की नगदी व पांच दोपहिया वाहन भी पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि आमडंडा के जंगलों बीके बीच कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। प्रभारी कोतवाल सैनी ने बताया कि जुआरियों को दबोचने के जंगल मे घेराबंदी की गई।

जिन्हें तत्काल मौके पर घेरकर पकड़ लिया। मौके पर जुए के फड़ पर  2,48,200 रुपये बरामद हुए। मौके से सुजल कुमार,राजेश जोशी, प्रेम चन्द्र, राजकुमार , अमीर अहमद, कैलाश नेगी, ललित डोगरा, नितिन को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की दो स्कूटी व तीन  बाइक मोके से बरामद की गईं जिनको सीज कर दिया गया। 

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि विवेक निवासी रानीखेत रोड व राहुल निवासी इन्द्राकालोनी रामनगर जुआ कराते हैं तथा प्रतिदिन जुआ खेलने के लिए एक हजार रुपया लिया करते हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध  धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत करने की कार्रवाई की है।

संबंधित समाचार