झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक सुरक्षाकर्मी की मौत...पांच घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड में सरायकेला खरसावां में कल देर रात झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को एस्कॉर्ट कर लौट रहा वाहन का दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गयी जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गये। घटना सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग पर मुड़िया के पास हुई जब एस्कॉर्ट वाहन सोरेन को उनके गावं पहुंचा कर आ रहा था। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजागया है। 

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि बताया कि सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग पर मुड़िया के पास एस्कॉर्ट वाहन एक अज्ञात वाहन से टकरा गया। इसके बाद ग्रामीण वहां पहुंचे और प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद अधिकारी और पुलिस की टीम वहां पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। मृत सुरक्षाकर्मी की पहचान विनय मानसिंह के रूप में हुई है। 

ये भी पढ़ें- Bharat Bandh 2024: भारत बंद का असर...बिहार के पटना-आरा में रोकी गईं ट्रेनें, झारखंड के गिरिडीह में चक्का जाम

संबंधित समाचार