जम्मू कश्मीर में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने गुरुवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी। लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन माने जाने वाले ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना की निंदा करते हुए दुख जताया है। …
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने गुरुवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी। लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन माने जाने वाले ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना की निंदा करते हुए दुख जताया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने गुरुवार देर शाम कुलगाम के ईदगाह वाय.के पोरा इलाके में भाजपा जिला युवा महासचिव फिदा हुसैन याटू और दो अन्य कार्यकर्ता उमर राशिद बेग और उमर रमजान हजाम पर गोलीबारी कर दी जिसमें तीनों घायल हो गए। घायल कार्यकर्ताओं को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठा कर घटनास्थल के भागने में सफल हो गए और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा, “पुलिस ने तीनों कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।”
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना की निंदा करते हुए दुख जताया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “मैं अपने तीन युवा कार्यकर्ताओं की हत्या की मैं निंदा करता हूं। दुख की इस घड़ी में मेरे विचार उनके साथ है। उनकी आत्मा को शांति मिले.”
