Farrukhabad: जन्माष्टमी पर मंदिर में पूजा करने गई दो सहेलियों के शव फांसी पर झूलते मिले, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसपी ने मौके पर पहुंच की जांच पड़ताल

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। जन्माष्टमी पर मंदिर में पूजा करने गई दो सहेलियों के शव एक साथ फांसी के फंदे पर झूलते मिले। शव देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

कोतवाली क़ायमगंज के गांव भगवतीपुर निवासी शशि (16)पुत्री महेंद्र बबली (17) पुत्री रामवीर दोनों गांव में मंदिर पर जन्माष्टमी पर पूजा अर्चना करने गई थी। जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजन उनकी खोजबीन करने में जुट गए। लेकिन उनका कहीं पता नही चला।

मंगलवार सुबह दोनों सहेलियों के शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर एक साथ फांसी के फंदे पर झूलते मिले।

दोनो सहेलियों के शव लटके मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतका बबली के पिता रामवीर ने आरोप लगाया कि दोनों बेटियों की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है।

पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी कर रही है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि घटना का खुलासा शीघ्र कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार