बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का राज्यमंत्री ने किया दौरा : बोले, बाढ़ पीड़ितों की मदद में साथ खड़ी है सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार । तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के सरयू नदी (घाघरा) से प्रभावित बाढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुनौली, जलालपुर, टीकरी, ढेमा, कोयलावर का स्थलीय निरीक्षण  राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने एडीएम अरूण कुमार सिंह के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समस्त ग्राम वासियों से मिलकर उनकी समस्या सुनकर निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

राज्यमंत्री श्री शर्मा ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। डबल इंजन की सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रही है। स्थानीय जन प्रतिनिधि प्रशासन के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्य को गति प्रदान कर रहे हैं। प्रशासन गांव-गांव लोगों को राहत पहुंचा रहा है। मौके पर एसडीएम राम आसरे वर्मा, सीओ जटाशंकर मिश्रा,ब्लॉक प्रमुख  रत्नेश सिंह मिण्टू,पूर्व प्रधान बब्बन द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- पत्नी पर चाकू से हमलाकर पति ने खाया जहरीला पदार्थ : ससुराल पहुंचे युवक ने वारदात को दिया अन्जाम

संबंधित समाचार