Meerut: दर्जनों लड़कों से कुकर्म! वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से संगीन मामला सामने आया है। यह एक दुकानदार पर कई नाबालिग लड़कों से कुकर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित किशोरों का वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपित दुकानदार पहले नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाता था और उसी के जरिये वह किशोरों को ब्लैकमेल करता था।

पुलिस ने इस मामले में आरोपित दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ितों का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित और उनके परिजन दोनों परेशान हैं। पूरे इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है। इस मामले में करीब 6 नाबालिगों के परिजनों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

स्थानीय लोगों की मानें तो पीड़ितों की संख्या 50 से भी अधिक हो सकती है। आरोपित ने अपने कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगा  रखा है। वहीं पर वह नाबालिगों के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम देता था और उनेक वीडियों को दिखा कर पीड़ितों से पैसे भी वसूलता था। आरोपित का नाम अजीत चौहान बताया जा रहा है। आरोपित थाना सुरूरपुर का रहने वाला है और परचून की दुकान चलाता है।

यह भी पढ़ें- पत्नी पर चाकू से हमलाकर पति ने खाया जहरीला पदार्थ : ससुराल पहुंचे युवक ने वारदात को दिया अन्जाम

संबंधित समाचार