रुद्रपुर: पंतनगर इलाके में चोरों ने घर पर धावा बोलकर उड़ाए लाखों के जेवरात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना पंतनगर इलाके में चोरों ने एक घर पर धावा बोलकर लाखों के जेवरात चुरा लिए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जवाहर नगर पंतनगर निवासी रमेश सिंह बिष्ट ने बताया कि 27 अगस्त की शाम को वह परिवार के साथ शांतिपुरी अपनी ससुराल गया था और घर पर ताला लगा हुआ था।

28 अगस्त की दोपहर को जब वापस लौटा,तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है और अलमारी में रखी एक तोले सोने की चेन,चार तोले के दो मंगलसूत्र, एक तोले के कुंडल,चांदी की पायल,धागूले सहित बीस हजार रुपये की नकदी गायब थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार