रुद्रपुर: बिजनेस लोन के नाम पर बैंक को लगाया 77 लाख का चूना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। यूको बैंक को बिजनेस लोन और विक्रय संपत्ति के दस्तावेज दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। जब बैंक ने तफ्तीश की तो पाया कि ऋणधारक अपना बिजनेस बंद कर चुका है और बंधक संपत्ति भी विक्रय कर दी है। इसके बाद बैंक शाखा प्रबंधक ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यूको बैंक के शाखा प्रबंधक चीफ मैनेजर अमीश नाथ झा ने बताया कि मैसर्स बाठला इंटरप्राइजेज के स्वामी अंकित बाठला निवासी गांव महेशपुर गदरपुर द्वारा बैंक से 95 लाख का बिजनेस ऋण जून 2021 को लिया था। ऋण उद्योग स्कीम के तहत लिया गया था। ऋण का भुगतान समय पर नहीं होने पर 28 जनवरी 2023 को खाता एनपीए कर दिया गया। कई बार संपर्क के बाद भी जब ऋण धारक ने बकाया भुगतान नहीं किया तो बैंक में रखी गई संपत्ति की पड़ताल की।

इसमें पता चला कि आरोपी ने अपना कारोबार बंद कर दिया है और बैंक को सूचित किए बिना ही अपनी बंधक संपत्ति बेच दी है। जिस कारण आरोपी ने शर्त और नियम का उल्लंघन करते हुए कुटरचित तरीके से बैंक का ऋण हड़पा है। बताया कि आरोपी पर 77 लाख 15 हजार 670 रुपये की धनराशि शेष है। आरोप था कि 22 दिसंबर 2023 को रुद्रपुर कोतवाली में शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

जिसके बाद शाखा प्रबंधक ने न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की तफ्तीश शुरू कर दी है। उधर, कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच के लिए विवेचना अधिकारी को आदेशित भी किया है। जल्द ही जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात