बरेली: बिजली कर्मी की रामगंगा में डूब कर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान को गए संविदा बिजली कर्मी की डूबकर मौत हो गई। मृतक के बेटे ने फोन पर परिजनों को सूचित किया। इसके बाद पहुंचे परिजनों ने शव तलाश किया। करीब चार घंटे बाद घाट से 800 मीटर दूर संविदा बिजली कर्मी का शव मिला। पुलिस ने शव को …

बरेली, अमृत विचार। शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान को गए संविदा बिजली कर्मी की डूबकर मौत हो गई। मृतक के बेटे ने फोन पर परिजनों को सूचित किया। इसके बाद पहुंचे परिजनों ने शव तलाश किया। करीब चार घंटे बाद घाट से 800 मीटर दूर संविदा बिजली कर्मी का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कैंट थाना क्षेत्र के गांव परगवां निवासी रूम सिंह बिजली विभाग में संविदा पर लाइन मैन का काम करते थे। शनिवार को शरद पूर्णिमा पर चौबारी मेले में रामगंगा में स्नान करने के लिए गए थे। उनके साथ उनका बेटा अमन भी था। अमन ने बताया कि गंगा में वह पहले नहा लिया, जबकि उसके पिता रूम सिंह बाद में नहाने के लिए गए। नहाते वक्त बेटे ने एक बार देखा कि उसके पिता नहा रहे हैं।

इसके बाद उसका ध्यान दूसरी ओर चला गया। जब दोबारा उसने देखा तो रूम सिंह नहीं दिखाई दिए। काफी देर तक तलाश करता रहा। लेकिन जब वह नहीं मिले। तब घर पर फोन किया। परिजन गंगा नदी पर पहुंचे और उनकी तलाश शुरू कर दी। रूम सिंह का शव करीब चार घंटे बाद घाट से 800 मीटर दूर डैम के पास मिला।

संबंधित समाचार