अल्मोड़ा: रनमन में कोसी नदी पार करते वक्त दो मजदूर बहे, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। सोमेश्वर के रनमन में कोसी नदी पार करते समय दो मजदूर पैर फिसलने से नदी में बह गए। दोनों को घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल राजकीय उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे मजदूर को भर्ती किया गया।  

मिली जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर महेंद्र राम पुत्र देव राम, निवासी ग्राम ओकाली, रनमन और अमर बहादुर पुत्र दल बहादुर निवासी सुरखेत नेपाल रनमन में गौरेश्वर मंदिर के समीप कोसी नदी को पार कर रहे थे। इसी बीच दोनों पैर फिसलने के कारण कोसी नदी में बह गए। उनके चीखने और उन्हें बहते देख लोग नदी की ओर दौड़े।

दोनों को घटना स्थल से लगभग 200 मीटर दूर नदी से बाहर निकाला गया। अमर बहादुर नदी किनारे एक झाड़ी में अटक गया था। जबकि महेंद्र राम नदी में बह गया। दोनों को पुलिस व ग्रामीणों की मदद से सोमेश्वर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने महेंद्र राम को मृत घोषित कर दिया। जबकि अमर बहादुर को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इधर, थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया है कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार