रुद्रपुर: सुल्फा बेचने का किया विरोध तो लूट लिए 15 हजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रंपुरा पुलिस चौकी इलाके में एक व्यक्ति ने घर के सामने सुल्फा बेचने का विरोध किया तो नशेड़ियों ने अभद्रता कर दी और हजारों रुपये भी लूट लिए। जब पीड़ित चौकी में शिकायती पत्र देकर लौटा तो नशेड़ियों ने घर में घुसकर जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा। जिस पर एसएसपी ने फौरन सीओ सदर को प्रकरण की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया।

वार्ड-12 दूधिया नगर निवासी भगवान बाबू ने बताया कि 6 सितंबर की शाम साढ़े पांच बजे के करीब टोपी अंकल नाम का एक व्यक्ति घर के सामने सुल्फा बेच रहा था। जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने कुछ नशेड़ी साथियों को बुलाकर 15 हजार रुपये लूट लिए और अभद्रता भी की। आरोप था कि जब वह पुलिस चौकी में शिकायती पत्र देकर घर लौटा तो पुन: आरोपी जबरन घर में घुस गये।

इतना ही नहीं आरोपी ने जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। साथ ही डराया कि यदि अब शिकायत कि तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर एसएसपी ने शिकायती पत्र पर तत्काल सीओ सदर को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया।

संबंधित समाचार