काशीपुर: इंस्टाग्राम रील में स्कूली छात्राओं को दिखाकर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। बांसफोड़ान क्षेत्र में एक युवक को इंस्टाग्राम पर रील बनाना भारी पड़ गया। युवक ने रील में इंटर कॉलेज की छात्राओं को दिखाते हुए अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है।

बीते दिन पंजाबी सराय निवासी मोहम्मद अरशद ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर एक वीडियो अपलोड की गई थी। वीडियो में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काशीपुर की छात्राएं स्कूल से घर को जाते हुए एक रील में अभद्र टिप्पणी की गई थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की शिकायत पर एसआई सुनील सुतेड़ी की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई।

 
 

संबंधित समाचार