देहरादून: भड़काऊ भाषण देने पर महंत  यति रामस्वरूपानंद गिरी के खिलाफ मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। भड़काऊ भाषण देने पर महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि यह भाषण महंत ने प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दिया था।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि भड़काऊ भाषण देने का एक वीडियो वायरल हो रहा था। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस ने इस वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया और जांच कराई। जांच में पाया गया कि यह वीडियो शिव शक्ति धाम डासना गाजियाबाद के महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी का है।

वह पिछले दिनों प्रेस क्लब देहरादून में पत्रकार वार्ता करने पहुंचे थे। उन्होंने समुदाय विशेष के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस प्रकरण में उप निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता की शिकायत पर डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित समाचार