बागेश्वर: तीन लाख से अधिक की चरस के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
नैनीताल। उत्तराखंड के बागेश्वर में विशेष अभियान समूह (एसओजी) व पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर तीन लाख तीस हजार रुपये की अनुमानित चरस बरामद कर उत्तर प्रदेश के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा की ओर से इस मामले का खुलासा बागेश्वर जनपद मुख्यालय में स्वयं किया गया। पुलिस …
नैनीताल। उत्तराखंड के बागेश्वर में विशेष अभियान समूह (एसओजी) व पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर तीन लाख तीस हजार रुपये की अनुमानित चरस बरामद कर उत्तर प्रदेश के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा की ओर से इस मामले का खुलासा बागेश्वर जनपद मुख्यालय में स्वयं किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बताया कि एसओजी और बागेश्वर कोतवाली पुलिस की टीम की ओर से मादक द्रव्यों के खिलाफ रविवार रात तिराहे पर संयुक्त अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान टीम ने कपकोट की ओर से आ रहे एक संदिग्ध वाहन को रोक और वाहन में सवार पांच लोगों की तलाशी लेने पर उनके पास से तीन किलो तीन सौ ग्राम चरस बरामद की हुई।
उन्होंने बताया कि बरामद चरस की कीमत तीन लाख तीस हजार रुपये आंकी गयी है। गिरफ्तार आरोपियों में बच्चू सिंह पुत्र सालीक राम निवासी बेहता थाना फतेहगंज पूर्वी बरेली, विलियम रोड्रिक ली पुत्र जुलियान संदीप ली निवासी शास्त्रीनगर प्रेमनगर बरेली, रजत गंगवार पत्र प्रताप सिंह, निवासी हंसासरौरा, थाना भोजीपुरा, बरेली, बली मोहम्मद पुत्र जुम्मी निवासी सेकोपुर, थाना बहेड़ी, बरेली और प्रतीक अग्रवाल उर्फ मिकू पुत्र विनोद अग्रवाल निवासी डीटी 40 शास्त्रीनगर, प्रेमनगर, बरेली शामिल हैं।
सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले है इन सभी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और सभी को पुलिस अदालत में पेश करने में जुटी हुई थी। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है। पुलिस को आरोपियों से काफी अहम जानकारी मिली है और वह यह पता लगाने में जुटी है कि ये चरस को कहां से खरीद कर ला रहे थे और कहां ले जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक की ओर से इस अभियान की सफलता के लिये टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।
