60 वार्डों में तैनात होंगे 1440 वालंटियर: महापौर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राम का घर महाअभियान कबीर नगर वार्ड में संपन्न, सम्मानित किए गए पार्षद

अयोध्या, अमृत विचार। नगर निगम के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा है कि राम का घर महाअभियान अयोध्या में बदलाव के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस महाअभियान में 60 वार्डों में 1440 वालंटियर्स तैनात किए जाएंगे। जो 12 प्रमुख विषयों पर काम करेंगे। हर वार्ड में 24 वालंटियर्स होंगे, जो घर-घर जाकर समस्याओं का समाधान करेंगे और जनता को सरकार की योजनाओं और सेवाओं से जोड़ेंगे।
   
महापौर कबीर नगर वार्ड में आयोजित अभियान कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह महाअभियान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित है जो अनवरत चलेगा। सभी वार्डों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस अवसर पर कबीर नगर के पार्षद चंदन सिंह की भूमिका की सराहना की गई।

 उन्हें एक नेक, सर्वसुलभ और जनहितैषी पार्षद के रूप में सम्मानित भी किया गया। संयोजन प्रमुख रणनीतिकार आलोक सिंह राना ने किया। उन्होंने 12 महत्वपूर्ण विषयों के आधार पर अयोध्या को वैश्विक मानचित्र पर अग्रणी बनाने की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। बताया कि इस महाअभियान का उद्देश्य अयोध्या के हर परिवार को राम के आदर्शों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर शहर को स्वच्छ, समृद्ध और सुरक्षित बनाना है। 

पार्षद चंदन सिंह ने कहा कि अयोध्या को भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल करना और इसे एक मॉडल शहर के रूप में प्रस्तुत करना, हर घर की आय को दोगुना करना, कृषि क्षेत्र को उन्नत बनाना समेत 12 बिंदु शामिल हैं। इस अवसर पर अनिल सिंह, बीडी सिंह, आरके उपाध्याय, जीडी पाठक, गुरुबख्श सिंह, स्वप्निल श्रीवास्तव, रत्नजय मालवीय, एकता भटनागर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-मेरठ में दर्दनाक हादसा: Zakir Colony में तीन मंजिला मकान गिरने से सात की मौत, पांच अन्य घायल

संबंधित समाचार