हरिद्वार: श्रीबालाजी ज्वेलर्स में डकैती डालने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक की मौत दूसरा फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और श्रीबालाजी ज्वेलर्स में डकैती डालने वाले बदमाशों के बीच जमकर गोलियां चलीं। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश ढेर हो गया। बदमाश पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है। दूसरा बदमाश फरार होने में कामयाब रहा। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

घटना रविवार रात की है। जब पुलिस टीम बहादराबाद क्षेत्र में भेल तिराहे पर मुस्तैद थी, बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए, दोनों को रोकने के लिए पुलिस टीम जैसे ही आगे बढ़ी वैसे ही बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया और धनौरी की तरफ भाग निकले।  

सूचना मिलते ही बहादराबाद, रानीपुर, ज्वालापुर सहित कई थानों की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस और सीआईयू की टीम ने बदमाशों का पीछा किया। बहादराबाद से धनौरी जाते हुए फिर से बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के छाती व अन्य जगह गोली जा लगी और वह नीचे गिर गया। जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

फरार की तलाश में एक टीम ने देर रात तक तलाशी अभियान चलाया। जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ ज्वालापुर नताशा सिंह सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मौके पर बदमाश का जो सामान मिला है उसकी जांच चल रही है। मुठभेड़ में  ढेर हुए बदमाश का चेहरा डकैती की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश से मिलता जुलता है। अभी ये कहना जल्दबाजी होगा कि ये वही बदमाश है जिसने डकैती डाली थी।

संबंधित समाचार