रायबरेली: शादी का झांसा देकर किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना कर रहे ब्लैकमेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगतपुर/रायबरेली, अमृत विचार। थाना क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंप कर आरोप लगाया है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म  किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है।

थाना क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली युवती ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक रायबरेली को शिकायती पत्र सौप कर आरोप लगाया है कि जगतपुर थाना क्षेत्र के एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए लालगंज में ले जाकर अपने अन्य दोस्तों के संग एक कमरे में सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आए दिन ब्लैकमेल करते हैं।

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। युवती तंग आकर इसके पूर्व थाने में शिकायत की थी। लेकिन जगतपुर थानेदार ने कार्रवाई नहीं की, जिसकी वजह से पीड़िता ने नवागंतुक पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। जब इस बाबत सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहवार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग है।

यह भी पढ़ें:-Gonda Crime News: प्रेम प्रसंग में छात्र की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता