हरिद्वार: पति करता है चरित्र पर शक, जासूस भी पीछे लगाया...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पता चला कि पति नशा करता है। उसने शादी के कुछ दिन बाद नौकरी भी छोड़ दी। घर चलाने के लिए वह लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करने लगी।

काम को लेकर पति आए दिन मारपीट करने लगा और उसके चरित्र पर शक करने लगा। आरोप लगाया कि पति ने उसकी जासूसी के लिए एक युवक छोड़ रखा है। वह जब घर से काम करने के लिए निकलती है तो युवक उसका पीछा करता है। वह अब पति के उत्पीड़न से तंग आ चुकी है और तलाक चाहिए।

महिला ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि शिकायत पर महिला के पति को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार