बहराइच: बाइक में डीसीएम ने मारी ठोकर, युवक की मौत, मां और भतीजा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मटेरा/बहराइच, अमृत विचार। जनपद में नानपारा-बहराइच मार्ग पर बाइक में अनियंत्रित डीसीएम ने ठोकर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक की मां और भतीजा घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। रिसिया थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी संदीप कुमार पाल (30) पुत्र घूरे पाल पानी मां और भतीजा के साथ बाइक से नानपारा की तरफ गए थे।

cats

रविवार दोपहर में दो बजे बाइक से मां-बेटे और भतीजी वापस घर के लिए रवाना हुए। मटेरा थाना क्षेत्र के प्रहलादा गांव के पास डीसीएम ने बाइक में ठोकर मार दी। जिससे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां और भतीजा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।

यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक के शव को पिता घूरे पाल की तहरीर पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें:-रॉयल स्पोर्टिंग बहराइच की दोहरी जीत, 23वां आदिकवि महर्षि वाल्मीकि टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट

संबंधित समाचार