हल्द्वानी: भवाली सीएचसी में मरीजों को लाने ले जाने के लिए नहीं है एंबुलेंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र भंडारी के औचक निरीक्षण में सीएचसी भवाली में खामियां ही खामियां मिलीं। सीडीओ ने अस्पताल प्रबंधन से आधुनिक लैब और भवन मरम्मत के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को बेहतर उपचार मिल सके। सीडीओ नरेंद्र भंडारी ने मंगलवार को सीएचसी भवाली का औचक जायजा लिया। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र भंडारी के औचक निरीक्षण में सीएचसी भवाली में खामियां ही खामियां मिलीं। सीडीओ ने अस्पताल प्रबंधन से आधुनिक लैब और भवन मरम्मत के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को बेहतर उपचार मिल सके।

सीडीओ नरेंद्र भंडारी ने मंगलवार को सीएचसी भवाली का औचक जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीएचसी में कोविड-19 महामारी और रोजमर्रा की चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीडीओ ने एक्सरे कक्ष, दंत चिकित्सा, फार्मेसी, अल्ट्रासाउंड, डिलीवरी रूम के साथ-साथ वार्ड में साफ-सफाई और पेयजल आदि व्यवस्थओं का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुधीर कन्याल ने बताया कि सीएचसी में मरीजों को लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा नहीं है ऐसे में कोविड-19 मरीजों को लाने में बहुत परेशानी हो रही है।

उन्होंने लैब में बायोकेमिस्ट्री ऑटो एनालाइजर फ्रीज एक्टिवेटर सेंटरफ्रिज सेल्फ काउंटर-5 चैंबर के लिए उपकरण, हीटर और फर्नीचर की जरूरत बताई। इस पर सीडीओ ने डॉक्टर से प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. लिली उप्रेती, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रमेश कुमार, फार्मासिस्ट सीएम जोशी आरएस मनराल आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार