लखीमपुर खीरी: सात इंस्पेक्टर समेत 17 उपनिरीक्षकों के हुए तबादले, चंद्रशेखर सिंह होंगे गोला कोतवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अजीत सिंह तिकुनियां, चंद्रशेखर सिंह होंगे गोला कोतवाल, हैदराबाद एसओ रिवर्ट महेवागंज चौकी इंचार्ज बने 

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। अपराधों को रोक पाने में फेल साबित हुए गोला कोतवाल रमेश कुमार पांडेय समेत सात इंस्पेक्टरों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। थाना सिंगाही के प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह को कोतवाली तिकुनियां और सर्विलांस सेल प्रभारी चंद्रशेखर सिंह को गोला का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

विवादों में घिरे गैदराबाद एसओ को रिवर्ट कर एसपी ने महेवागंज का चौकी प्रभारी बनाया है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने रविवार की देर रात तबादले किए। यूपी 112 के निरीक्षक महेश चंद को कोतवाली निघासन का प्रभारी बनाया है। पूर्व में दूसरे जनपद को स्थानांतरित हो चुके निघासन के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, मैगलगंज प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष पसगवां दीपक राठौर और चौकी इंचार्ज महेवागंज राहुल सिंह को पुलिस लाइन भेजा है।

तिकुनियां प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार इसी पद पर कोतवाली चंदनचौकी भेजे गए हैं। थाना सिंगाही के प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया अब कोतवाली तिकुनियां के प्रभारी निरीक्षक होंगे। पुलिस लाइन से निरीक्षक हेमंत राय को थाना खीरी और शिवा जी दुबे को थाना हैदराबाद का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। गोला कोतवाल रमेश चंद्र पांडेय अब मैगलगंज के प्रभारी निरीक्षक होंगे। प्रभारी सर्विलांस सेल चंद्रशेखर सिंह को प्रभारी निरीक्षक के पद पर गोला गोकर्णनाथ भेजा गया है।

ढखेरवा चौकी प्रभारी रविंद्र सोनकर थाना पसगवां के एसओ बनाए गए हैं। थानाध्यक्ष खीरी अजीत सिंह को इसी पद पर थाना सिंगाही भेजा गया है। चंदनचौकी प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ सिंह अब यूपी 112 के प्रभारी होंगे। हैदराबाद थानाध्यक्ष दीपक तिवारी को रिवर्ट कर चौकी प्रभारी महेवागंज के पद पर भेजा है। चौकी पड़रिया प्रभारी संदीप यादव ढखेरवा पुलिस चौकी इंचार्ज होंगे। पुलिस लाइन से उमराव सिंह को पड़रिया चौकी का प्रभारी बनाया है।

यह भी पढ़ें:-Sultanpur डकैती कांड के और आरोपी अनुज प्रताप सिंह का STF ने किया एनकाउंटर, एक फरार

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म