Etawah: किसान की धारदार हथियार से वार करके हत्या, परिजनों में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। सैफई/ क्षेत्र के गांव भाली में गांव से करीब एक किलोमीटर दूरी पर खेत पर बने कमरे में सो रहे किसान की मंगलवार देर रात सिर पर धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह खेत पर गए पड़ोसियों ने कमरे से करीब 10 मीटर दूरी पर खेत में शव पड़ा देखकर परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।

गांव भाली निवासी यशवीर सिंह 55 वर्षीय पुत्र बालादीन गांव से करीब 1 किलोमीटर दूरी पर खेत पर कमरा बना कर रहता था। मंगलवार की शाम परिजनों द्वारा भोजन कराने के बाद किसान कमरे में सो रहा था। छत पर बिहार के रहने वाले दो मंदबुद्धि युवक जो पूर्व से वहां जानवरों की देखभाल करते हैं, भी सो रहे थे। बुधवार की सुबह छह बजे गांव की पड़ोसी महिला अपने पुत्र के साथ वहां से गुजर रही थी। उसने चारपाई पर खून पड़ा देखकर गांव में परिजनों को सूचना दी। 

मौके पर पहुंचे परिजनों ने कमरे से करीब 10 मीटर दूर खेत में शव पड़ा देखा। सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए, जिससे चेहरा पूरी तरह से कुचल गया था। मृतक की तीन बेटियां है जिनकी शादी हो चुकी है। एक 26 वर्षीय बेटा मंजेश है। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सतपाल सिंह, सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम, प्रभारी निरीक्षक अलमा अहिरवार एसएसआई तेज सिंह यादव, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया और जांच में जुट गए।

यह भी पढ़ें- Unnao: ऑनलाइन गेमिंग में 15 लाख रुपये हारा सिपाही, एसपी से बोला- मेरा सहयोग करें नही तो कर लूंगा आत्महत्या...

 

संबंधित समाचार