खटीमा: कंबाइन चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हाथ में कटे का निशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। मोहम्मदपुर भुडिया के कंबाइन चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शव गांव के पास आम के बाग से बरामद हुआ है। इधर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

पुलिस को बुधवार को घटना की सूचना ग्रामीणों ने 112 टोल फ्री नम्बर पर दी। सूचना मिलते ही कोतवाल प्रकाश सिंह दानू भारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त मोहम्मदपुर भुडिया निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई मृतक कंबाइन चालक था। दोपहर के समय निजी फॉर्म से कंबाइन चलाकर घर लौटा था। पत्नी अनिता से आवश्यक कार्य बता कर घर से चला गया था और दोपहर के समय दो दोस्तों के साथ गांव में देखा गया था। इधर देर शाम उसका शव गांव से दूर आम के बाग में पड़ा मिला। 

मृतक के एक हाथ में कटे का निशान तथा ब्लड लगा है। मृतक के पांच भाई है तीन भाइयों से छोटा एक से बड़ा था और ड्राइवरी करके गुजर बसर करता था। परिवार की माली हालत बेहद खराब है। मृतक का परिवार आज भी घास फूंस से बनी झोपड़ी में गुजारा करता है। मृतक अपने पीछे पुत्र हर्ष (5 वर्ष), पुत्री दृष्टि (9 वर्ष), शिवन्या (7 वर्ष) और पत्नी अनीता को रोता बिलखता छोड़ गया है। मौके पर कोतवाल प्रकाश सिंह दानू एसएसआई विनोद जोशी चौकी प्रभारी ललित सिंह बिष्ट आदि थे।

संबंधित समाचार