भदोही में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, पांच अन्य झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के औराई थाना इलाके में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लोग झुलस गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात औराई थाना के घोसिया इलाके में मोबाइल का टावर लगाने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में तार बिछाने के दौरान हुई, जिसमें राम अचल (45) की मौके पर मौत हो गयी। 

औराई थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि बहराइच जिले के पहलादा गांव के रहने वाले राम अचल, प्रेमनाथ, संदीप, दुर्गा प्रसाद, मनोज कुमार और अमन गड्ढे में तारों का जाल बिछा रहे थे, तभी वे करंट की चपेट में आ गए।

उन्होंने बताया कि आस-पास के लोगों ने उन्हें औराई के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राम अचल को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि शेष पांच लोगों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में किया जा रहा है और उनके परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है।  

यह भी पढ़ें:-Aadhaar Card: ई-पॉश मशीनें नहीं पढ़ पा रहीं घिसी अंगुलियों की लकीरें, आधार कार्ड बनवाने से लेकर बायोमीट्रिक और संशोधन को उमड़ रही भीड़

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता