हल्द्वानी: शिक्षा, स्वास्थ्य व पलायन पर किया जाएगा काम: एसएस कलेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश की शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर पलायन तक की समस्याओं पर आम आदमी पार्टी का नजर रहेगी। यह बात बुधवार को हल्द्वानी के एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कही। इस दौरान प्रदेश नेतृत्व ने बागेश्वर से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव …


हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश की शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर पलायन तक की समस्याओं पर आम आदमी पार्टी का नजर रहेगी। यह बात बुधवार को हल्द्वानी के एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कही। इस दौरान प्रदेश नेतृत्व ने बागेश्वर से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके बसंत कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाई।


प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कलेर ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश भर के 10872 बूथों में से 86 सौ बूथ का गठन कर लिया हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस से अब जनता विमुख हो चुकी है। कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से उत्तराखंड में जनता को सिर्फ धोखा देने का ही काम किया है।

ऐसे में अब लोगों के सामने आम आदमी पार्टी ही एक मात्र विकल्प है। लिहाजा आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी पुरजोर तरीके से सामाजिक मुद्दों को उठाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर पलायन तक की समस्याओं पर प्रमुखता से काम किया जाएगा। इस दौरान समित टिक्कू, देवेश, देवेंद्र कोटलिया, श्रीकांत खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार