हल्द्वानी: श्रम कार्यालय में कार्ड खत्म, श्रमिक परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। श्रम कार्यालय में श्रम कार्ड नहीं बन रहे हैं। कार्ड खत्म होने की वजह से श्रमिकों को एक सप्ताह बाद का समय दिया जा रहा है। इससे श्रमिकों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। श्रम कार्यालय में श्रमिकों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। श्रमिक पहले से श्रम कार्ड के पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए परेशान हैं, अब अब श्रम कार्यालय में नए श्रम कार्ड न बनने से मायूस होकर लौट रहे हैं।

श्रम कार्यालय में प्रतिदिन श्रमिक कार्ड को लेकर 100 से 150 लोग आते हैं। इनमें रोजाना श्रम कार्ड बनाने के लिए करीब 30 से 40 लोग आते हैं। सोमवार को अपरान्ह बाद श्रमिकों को बताया गया कि श्रम कार्ड खत्म हो गए हैं। सात दिन के बाद श्रम कार्ड आ जाएंगे, उसके बाद श्रम कार्ड बनेंगे। उप श्रमायुक्त कमल जोशी ने बताया कि शीघ्र ही कार्ड मंगवा दिये जायेंगे। श्रम कार्डों से जुड़ीं अन्य सेवाएं दी जा रही हैं।

संबंधित समाचार