चमोली: चौखंबा ट्रैक पर फंसी दोनों Trekkers सकुशल बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चमोली, अमृत विचार। चमोली के चौखंबा ट्रैक पर फंसे दोनों महिला ट्रेकर्स को तीसरे दिन सुरक्षित निकाल लिया गया है। शनिवार को वायु सेना और एसडीआरएफ ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें बेस कैंप में एक टेंट और स्लीपिंग बैग मिला था, लेकिन दोनों पर्वतारोहियों का पता नहीं चल पाया था। रविवार को सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें दोनों पर्वतारोही सुरक्षित मिले।

ब्रिटिश महिला फायजने मान्नेरस (27) और यूएसए की महिला मिचेल थेरेसा देवोरोक (23) बदरीनाथ से 6995 मीटर ऊंचे चौखंबा पर्वत पर ट्रैक के लिए गईं थीं। तीन अक्तूबर को उन्होंने पेजर से अपने दूतावास से संपर्क कर बताया कि वे चौखंबा के पीक पर पहुंचने से पहले फंस गए हैं। उनका सामान खाई में गिर गया है।

इसके बाद शुक्रवार को वायुसेना के दो हेलिकॉप्टरों ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। उसके बाद शनिवार को एसडीआरएफ और वायुसेना ने सुबह से क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चलाया। लेकिन दोनों पर्वतारोहियों का पता नहीं चल पाया था। भारतीय सेना की रेस्क्यू टीम द्वारा चॉपर के माध्यम से ट्रेक पर रैकी करते हुए दोनों ट्रेकर्स को ढूंढ़कर चॉपर की सहायता से एयरलिफ्ट कर जोशीमठ हेलीपेड पर पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें - जसपुर: भाई की हत्या का मंजर अपनी आंखों से देखा सुखविंदर ने...

संबंधित समाचार