बहराइच: पिंजड़े में कैद हुआ एक और तेंदुआ, रेंज कार्यालय लाए वन कर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। ककरहा रेंज के गांव में लगे पिंजड़े में एक और तेंदुआ रात में कैद हो गई। उसे रेंज कार्यालय लाया गया है। तीन डॉक्टरों की टीम स्वास्थ्य जांच करेगी। इसके बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के धर्मपुर बेझा गांव में एक सप्ताह पूर्व तेंदुआ ने किसान पर हमला कर मार डाला था। 

गांव के लोगों की मांग पर वन विभाग ने पिंजड़ा लगाकर वयस्क तेंदुए को पकड़ा था। लेकिन निरन्तर क्षेत्र में तेंदुए की आमद को देखते हुए ग्राम पंचायत बेझा के मुरावनपुरवा गांव में वन विभाग की ओर से पिंजड़ा लगाया गया। जिसमें बुधवार रात 12 बजे तेंदुआ कैद हो गया। 

वन क्षेत्राधिकारी डीपी कनौजिया ने बताया कि तेंदुआ को पकड़ने के बाद रेंज कार्यालय लाया गया है। पकड़ा गया तेंदुआ मादा है। उसकी उम्र तीन वर्ष से अधिक है। डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि तीन डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच की जाएगी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-Ratan Tata: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन, देश में शोक की लहर, राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार