बरेली: डॉक्टर के खाते से साइबर ठगों ने निकाले ढाई लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रकम दोगुनी करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक डॉक्टर के खाते से ढाई लाख रुपये निकाल लिए। डॉक्टर की तहरीर पर थाना बारादरी पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रुद्राक्ष अपार्टमेंट निवासी डॉ. अनिमेश कुमार ने बताया कि उनके पास एक फोन आया और जल्द ही पैसों को दोगुना करने का झांसा देते हुए बैंक की कुछ डिटेल पूछी और खाते से ढाई लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने साइबर पोर्टल पर ठगी की शिकायत की थी। उन्होंने बारादरी थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

संबंधित समाचार