चीन ने एक साथ किया 13 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण
बीजिंग। चीन ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक साथ 13 उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। चीन के शांझी प्रांत के ताइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र से सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर लांग मार्च-6 रॉकेट के जरिये यह प्रक्षेपण किया गया। इसमें 10 व्यावसायिक रिमोट सेंसिंग उपग्रह …
बीजिंग। चीन ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक साथ 13 उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
चीन के शांझी प्रांत के ताइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र से सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर लांग मार्च-6 रॉकेट के जरिये यह प्रक्षेपण किया गया। इसमें 10 व्यावसायिक रिमोट सेंसिंग उपग्रह भी शामिल हैं जिसे अर्जेंटीना की कंपनी सेटेलॉजिक ने विकसित किया है।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को हुआ प्रक्षेपण लांग मार्च रॉकेट श्रेणी का 351वां प्रक्षेपण था। गौरतलब है कि पिछले वर्ष अधिकारियों ने कहा था कि चीन सैटेलॉजिक के लिए 90 पृथ्वी निगरानी उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना बना रहा है।
