देहरादून: जांच के नाम पर भाग खड़े हुए डाक सेवक, हिंदी में फीस माफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। डाक विभाग पौड़ी को मिले नवनियुक्त डाक सेवकों के दस्तावेजों की विभागीय जांच में दो डाक सेवकों के शैक्षणिक दस्तावेज फर्जी मिले हैं। दोनों ही उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जबकि दो डाक सेवक जांच का नाम सुनकर भाग खड़े हुए। ये मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चयनित चारों डाक सेवकों की नियुक्ति निरस्त कर दी है।

ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न होने के बाद पौड़ी के डाक विभाग को 165 डाक सेवक मिले हैं। इनमें 77 नवनियुक्त डाक सेवकों ने पौड़ी मुख्यालय में आमद कराई। पदभार संभालने के लिए लिखे जाने वाले पत्र में नवनियुक्त डाक सेवक हिंदी भी ठीक से नहीं लिख पा रहे हैं।

डाक विभाग पौड़ी को मिले डाक सेवकों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच चल रही है। यूपी के रहने वाले दो डाक सेवकों के शैक्षणिक दस्तावेज फर्जी मिले हैं। मध्य प्रदेश के रहने वाले नवनियुक्त दो डाक सेवकों ने शैक्षणिक दस्तावेजों के जांच की बात कहने पर ज्वाइनिंग ही नहीं दी है। विभाग ने चारों की नियुक्ति निरस्त कर दी है।

- दीपक शर्मा, डाक अधीक्षक, मुख्य डाकघर पौड़ी

यह भी पढ़ें -देहरादून: लूट के इरादे से बुजुर्ग दंपति पर किया हमला...लेकिन फिर आया कहानी में ट्विस्ट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता