सुलतानपुर: जयसिंहपुर तहसील का घेराव कर भाकियू ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। कार्यकर्ता से अभद्रता व अन्य किसान समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने सोमवार को जयसिंहपुर तहसील का घेराव कर प्रदर्शन किया। एसडीएम जयसिंहपुर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई। बीते दिनों भाकियू टिकैत गुट के एक पदाधाकिरी से तहसीलदार जयसिंहपुर ने अभद्रता कर दी थी। जिसको लेकर बीते सात दिनों से भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। 

मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाकियू टिकैत गुट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभारी अवध क्षेत्र रूपेश शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ समझौता नहीं किया जायेगा। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। उनका सम्मान सर्वोपरि है। जयसिंहपुर तहसीलदार मयंक मिश्रा ने भाकियू के पदाधिकारी से अभद्रता कर दिया था जिससे नाराज होकर लोग धरना दे रहे थे।
 
सोमवार को कार्यकर्ताओं के जुलूस ने जयसिंहपुर तहसील गेट को जाम कर दिया तो एसडीएम जयसिंहपुर संतोष कुमार ओझा ने डीएम से वार्ता कराई। जिस पर भाकियू टिकैत गुट ने 15 दिनों के लिए धरना स्थगित कर दिया। इस मौके पर धर्मराज त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा, प्रदेश सचिव अजय सिंह टुनटुन, प्रवक्ता नवल किशोर मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बहराइच में विसर्जन कांड के बाद पुलिस अधीक्षक का एक्शन, थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज निलंबित, प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू

संबंधित समाचार