देहरादून: स्मैक की तस्करी में दंपति गिरफ्तार
देहरादून, अमृत विचार। आपॅरेशन सत्य के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने राजधानी में स्मैक की तस्करी में एक दंपति को गिरफ्तार किया है। दंपति से 50.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत तीन लाख रुपये …
देहरादून, अमृत विचार। आपॅरेशन सत्य के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने राजधानी में स्मैक की तस्करी में एक दंपति को गिरफ्तार किया है। दंपति से 50.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत तीन लाख रुपये है।
देहरादून डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि नशे के खिलाफ ऑपरेशन सत्य चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पटेलनगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास से सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कार संख्या यूके 07 एके 2194 की तलाशी ली। कार में सवार दंपति से 50.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने कार चालक सरफराज से 25.11 और उसकी पत्नी शबनम से 25.11 स्मैक बरादम हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ पटेलनगर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में सीओ सदर अनुज कुमार, एसएसआई पटेल नगर बीसी पुजारी, एसआई विवेक भंडारी, कांस्टेबल निकिता, ललिता, मनोज कपिल, सुमित कुमार शामिल थे।
