पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। पाकिस्तान की सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि आज पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मनकोटे सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक छोटे हथियारों से …


जम्मू। पाकिस्तान की सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि आज पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मनकोटे सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले 1 नवंबर को भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर, किटनी और कसाबा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी।

संबंधित समाचार