काशीपुर: शादी के दूसरे दिन दूल्हा लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में शादी के दूसरे दिन दूल्हा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। लापता दूल्हे के पिता ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंप कर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, कुमाऊं कालोनी काशीपुर निवासी हबीब अहमद ने पुलिस …


काशीपुर, अमृत विचार।
ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में शादी के दूसरे दिन दूल्हा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। लापता दूल्हे के पिता ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंप कर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, कुमाऊं कालोनी काशीपुर निवासी हबीब अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पुत्र फईम अहमद का विवाह 4 नवंबर को पीलकपुर स्यौहारा मुरादाबाद यूपी निवासी शकीना पुत्री खुर्शीद अहमद के साथ हुआ था।

शादी के चलते परिवार में खुशी का माहौल था लेकिन विवाह के अगले दिन फईम संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। वह अपना मोबाइल भी घर पर छोड़ गया है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को पिता लईक अहमद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर फईम की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार