काशीपुर: बकाया जमा नहीं करने वालों की दीपावली पर होगी बत्ती गुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर,अमृत विचार। बकाया जमा नहीं करने वाले बिजली उपभोक्ताओं की दीपावली पर बत्ती गुल हो सकती है। इसके लिए अधीक्षण अभियंता ने क्षेत्रीय अधिकारियों को निदेश जारी कर दिए हैं।अभियंता (एसई) शेखर चंद्र त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण कर अधिकारियों के साथ बिल वसूली को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर कार्यो …

काशीपुर,अमृत विचार। बकाया जमा नहीं करने वाले बिजली उपभोक्ताओं की दीपावली पर बत्ती गुल हो सकती है। इसके लिए अधीक्षण अभियंता ने क्षेत्रीय अधिकारियों को निदेश जारी कर दिए हैं।
अभियंता (एसई) शेखर चंद्र त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण कर अधिकारियों के साथ बिल वसूली को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान प्रत्येक जेई को बकाएदारों की सूची थमा दी गई है।

एसई त्रिपाठी ने बकाया कि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की दीपावली पर भी बत्ती काटने, दीपावली से पूर्व विद्युत लाइनों की मरम्मत करने, राजस्व वसूली को लेकर युद्धस्तर पर अभियान चलाने, बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने, उपभोक्ताओं से मधुर व्यवहार करने आदि के निर्देश दिए हैं।

एसई त्रिपाठी ने बताया कि बकायदारों को त्योहार पर भी रियायत नहीं दी जाएगी। वहां पर काशीपुर ईई अनिल कुमार वर्मा, जसपुर ईई अजीत यादव, बाजपुर ईई वीके सक्सेना, एसडीओ नगर जगपाल सिंह, एसडीओ ग्रामीण शैलेंद्र सैनी, जेई दीपक शर्मा, जेई राजेश बिष्ट, जेई विनोद कुमार आदि थे।

संबंधित समाचार