बिहार: शहाबुद्दीन की पत्नी हिना और पुत्र ओसामा राजद में हुए शामिल, लालू यादव ने दिलाई सदस्यता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार के सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी और पुत्र आज मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की मौजूदगी में रविवार को यहां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
पूर्व सांसद की पत्नी हिना शहाब और पुत्र ओसामा को पहले पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

इसके बाद प्रतिपक्ष के नेता यादव ने दोनों के राजद में शामिल होने के बाद ऐलान किया कि इससे हमारा दल काफी मजबूत होगा। आज जो राजनीतिक रूप से स्थिति है उसमें हम लोगों को एक साथ रहना है। उन्होंने कहा कि ओसामा के साथ-साथ हिना शहाब हम लोगों के साथ आई हैं। इससे सीवान के साथ-साथ बिहार में पार्टी को बहुत फायदा होगा। पार्टी बहुत मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें- Bahraich News : त्योहार में बाधा पड़ी तो होगी कार्रवाई: एएसपी ग्रामीण

संबंधित समाचार