Raebareli AIIMS: वेतन कटने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कम्पनी पर दिवाली बोनस न देने व शोषण करने का लगाया आरोप

रायबरेली, अमृत विचार। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) मुंशीगंज में कार्यरत प्राइम क्लिनिंग सर्विस कम्पनी की तरफ से नियुक्त सफाई कर्मियों ने अपनी मांगो को लेकर सुबह धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। काम बंद कर ओपीडी के बाहर सफाई कर्मचारियों ने कम्पनी के खिलाफ मांगो को लेकर आवाज बुलंद किया। इससे एम्स में खलबली मच गई। सफाई नहीं होने से अफसर कंपनी पर दबाव बनाने लगे। लेकिन कर्मचारी काम करने को तैयार नहीं हुए।

एम्स में कम्पनी के तहत  नियुक्त सफाई कर्मियों के जिम्मे ही सफाई व्यवस्था है। कर्मचारियों ने कम्पनी पर वेतन काटने व शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार की सुबह धरने पर बैठ गए। प्राइम क्लिनिंग सर्विस कम्पनी के खिलाफ नारे बाजी कर मांगे पूरी करने की मांग करते हुए रोष प्रकट किया। तीन सूत्रीय मांगो को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने एम्स प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने बताया कि दिपावली के त्योहार पर बोनस नही दिया। साथ ही वेतन भी काट लिया गया है। सफाई कर्मचारियो से सफाई के साथ अन्य काम भी लिया जाता है। मना करने पर एरिया मैनेजर काम से निकालने की धमकी भी दी जाती है। शोषण बंद करने व बोनस वेतन पूरा दिलाए जाने पर अड़े धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लेते हुए एम्स प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

प्रदर्शन की भनक लगते ही एम्स प्रशासन की तरफ से उप अधीक्षक ने आकर मामले को शांत करते हुए न्याय का भरोसा दिलाया, जिसके बाद  सभी सफाई कर्मचारियो ने काम पर वापस लौट गए। लगभग चार दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारियों ने दोपहर तक न्याय न मिलने पर धरने पर वापस लौटने की बात कही।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव का दावा- महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ के ‘महादुखी’ काल का अंत होगा

संबंधित समाचार