बहराइच: दिवाली की रात Axis Bank में लगी आग, कंप्यूटर और अन्य सामान जलकर राख

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत कर बुझाई आग

बहराइच, अमृत विचार। शहर के दरगाह थाना क्षेत्र में स्थित एक्सिस बैंक में अज्ञात कारणों से गुरुवार रात को आग लग गई। आग लगने से बैंक के सभी उपकरण जलकर राख हो गए। दमकल कर्मियों ने आग बुझाया। बैंक कर्मी शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रहे हैं। 

WhatsApp Image 2024-11-01 at 09.36.09_0a847d18

दरगाह थाना क्षेत्र के डिगिहा में ऐक्सिस बैंक संचालित है। बैंक में गुरुवार देर रात को अज्ञात कारणों से बैंक में आग लग गई। आग लगने की जानकारी होने पर पुलिस और दमकल कर्मी पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि बैंक के सभी कंप्यूटर समेत अन्य सामान जल गया है। लाखों के नुकसान का अनुमान है। दरगाह थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आग लगने की संभावना शॉर्ट सर्किट से है। जांच के बाद नुकसान और आग लगने के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।

ये भी पढ़ें- बहराइच: हम याद उन्हें करते हैं ,जो लौट के घर नहीं आये...

संबंधित समाचार