भूकंप के झटकों से कांपा झारखंड, मची अफरातफरी...जानें कितनी रही तीव्रता

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित आसपास के कई जिलों में शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और लोगों में हड़कंप मच गया।

भूकंप के झटके झारखंड की राजधानी रांची के साथ-साथ कई जगहों पर महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र झारखंड के खरसावां जिले से 13 किलोमीटर दूर पाया गया है। हालांकि भूकंप से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल किसी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं है।

क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने श्रीनगर में शुरू किया तलाश अभियान, आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू

संबंधित समाचार