रुद्रपुर: भाजपा कार्यकर्ता की दबंगई से भड़के लोग, कोतवाली में प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। फाजलपुर महरौला के भाजपा कार्यकर्ता की दबंगई के खिलाफ भड़के स्थानीय लोगों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया और एसएसआई को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। आरोप था कि भाजपा कार्यकर्ता बदमाश प्रवृति के युवकों को लेकर चौराहे पर खड़ा होता है और लड़कियों से भी छींटाकशी करता है।

विरोध करने पर गुंडई दिखाने पर उतारू हो जाता है। उन्होंने आगाह किया कि यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो कोतवाली में धरना दिया जाएगा। सोमवार को बड़ी संख्या में फाजलपुर महरौला के लोग कोतवाली में पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए बताया कि प्रीत विहार फेस पांच का रहने वाला एक युवक अक्सर अपने बदमाश प्रवृत्ति के युवकों के साथ चौराहे पर खड़ा हो जाता है और आने-जाने वाली लड़कियों पर छेड़छाड़ रहता है।

जब कोई इसका विरोध करता है,तो लड़के भेजकर मारने की धमकी देता है। वहीं बार-बार भाजपा नेता होने का टशन दिखाते हुए धमकाता रहता है। जिसकी वजह से कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा है। वहीं बहन-बेटियों का निकलना दुश्वार हो चुका है। उन्होंने पुलिस से तत्काल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। आगाह किया कि यदि जल्द ही पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो धरना दिया जाएगा। इस मौके पर वीर सिंह, लेखपाल, मलकीत सिंह, रामकिशोर, विवेक कुमार, वीरेंद्र कुमार, शकुंतला देवी, अनीता देवी, लक्ष्मी देवी, बलजिंदर कौर, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: लव जिहाद में फंसाकर युवती पर बना धर्मांतरण का दबाव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात