हल्द्वानी: युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी के जोशी विहार में रहने वाले एक युवक ने रविवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसका पता पत्नी को सुबह चला। सूचना पर पहुंच पुलिस ने मामले की जानकारी जुटायी और फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से फतेहपुर इलाहाबाद …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी के जोशी विहार में रहने वाले एक युवक ने रविवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसका पता पत्नी को सुबह चला। सूचना पर पहुंच पुलिस ने मामले की जानकारी जुटायी और फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से फतेहपुर इलाहाबाद और हाल जोशी विहार हल्द्वानी निवासी रंजीत साहू पुत्र रामलाल साहू का यहां किराये में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। रविवार रात को खाना बनाने के दौरान उसका पत्नी से विवाद हो गया था। इससे गुस्साये रंजीत ने खाना नहीं खाया और कमरे में जाकर सो गया।
सुबह जब पत्नी ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। यह देख चीख-पुकार मच गयी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौजूद हो गये। इस पर किसी ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटायी। पुलिस के मुताबिक, रंजीत यहां मजदूरी का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था।
