नैनीताल में पेड़ से लटकता मिला विवाहिता का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल के हनुमानगढ़ी में विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर महिला के परिजनों ने महिला के ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह हनुमानगढ़ी में एक पेड़ से महिला का …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल के हनुमानगढ़ी में विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर महिला के परिजनों ने महिला के ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह हनुमानगढ़ी में एक पेड़ से महिला का शव लटकता मिला। सुबह टहलने निकले लोगों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर तल्लीताल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसओ तल्लीताल विजय मेहता ने बताया कि महिला की शिनाख्त पूजा (25 वर्षीय) पत्नी मनोज कुमार निवासी जॉय विला कंपाउंड तल्लीताल के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि रविवार की रात को पति-पत्नी में विवाद हुआ था। फिलहाल शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

इधर विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पति के खिलाफ बेरीनाग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन फिर समझौता होने के बाद वह पूजा को लेकर नैनीताल आ गया।

आरोप लगाया कि पिछले 4 सालों में पूजा को उसने एक बार भी अपने माता-पिता से मिलने के लिए नहीं जाने दिया यहां तक की वह पूजा को अपने माता पिता को फोन तक नहीं करने देता था। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

संबंधित समाचार