बहराइच: महिला आरक्षियों से मारपीट कर वर्दी उतरवाने की दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली नगर में तैनात महिला आरक्षियों से एक युवक ने रात में जिला अस्पताल के निकट विवाद किया। वर्दी उतरवाने की धमकी देकर मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। कोतवाली नगर के जिला अस्पताल में महिला आरक्षी पायल पांडेय और विनीता सिंह गुरुवार रात को ड्यूटी कर रही थी। 

इसी दौरान रानीपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर रैकवारी ग्राम पंचायत के मजरा भानपुर निवासी विपिन सिंह पुत्र हरिकेश सिंह आ गया। ड्यूटी के दौरान महिला सिपाहियों ने उसे रस्ते से हटने की बात कही। इसी बात को लेकर विपिन सिंह, महिला आरक्षियों से उलझ गया।

वर्दी उतरवाने की धमकी दी।  सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के साथ जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि महिला आरक्षी पायल की तहरीर पर केस दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Kundarki By Election : मुरादाबाद में बोले सीएम योगी- सपा के गुंडों से बातों से नहीं, लातों से बात होगी

संबंधित समाचार