आतंकवाद के खिलाफ सेना का प्रहार, मुठभेड़ में दो आतंकी किए ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। घाटी में आतंकवाद के खिलाफ सेना लगातार अपना शिकंजा कसने में लगी हुई है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण …


श्रीनगर। घाटी में आतंकवाद के खिलाफ सेना लगातार अपना शिकंजा कसने में लगी हुई है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कुटपोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों और उनके संगठन की पहचान की कोशिश की जा रही है।

संबंधित समाचार