लखीमपुर खीरी: पिंजड़े से निकलते ही दुधवा जंगल में आंखों से ओझल हुआ तेंदुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंशीगढ़ चखरा में वन विभाग के पिंजड़े में हुआ था कैद 

पलियाकलां, अमृत विचार। निघासन थाना क्षेत्र के ग्राम चखरा मुंशीगढ़ में पकड़ा गया तेंदुआ शनिवार को दुधवा पार्क के जंगल में छोड़ दिया गया। वह पिंजड़े से निकलते ही वन कर्मियों की आंखों से ओझल हो गया। 

निघासन थाना क्षेत्र के कई ग्रामों में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ शुक्रवार को मुंशीगढ़, चखरा गांव में वन विभाग द्वारा रखे गए एक पिंजड़े में कैद हो गया था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पशु चिकित्सकों की टीम ने पहले उसके स्वास्थ्य का परीक्षण किया और इसके बाद उसे खाने के लिए बकरे के मांस आदि के टुकड़े व पीने के लिए स्वच्छ पानी दिया गया। इसके बाद उसे शनिवार को दुधवा टाइगर रिजर्व पहुंचाया गया। जहां कोर एरिया के घने जंगल में ले जाकर उसे छोड़ दिया गया। वनकर्मियों ने जैसे ही पिंजड़ा खोला, तेंदुआ घने जंगल में तेजी से भागकर आंखों से ओझल हो गया। उधर  तेंदुआ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों व क्षेत्र के वन कर्मियों ने चैन की सांस ली है।

संबंधित समाचार