बहराइच: लकड़ी तोड़ते समय एचटी लाइन की चपेट में आए किशोर की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। सुजौली थाना क्षेत्र निवासी एक किशोर सोमवार सुबह लकड़ी तोड़ रहा था। लकड़ी तोड़ते समय वह बिजली की 11 हजार लाइन के चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जनपद के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा के नई बस्ती टेढ़ीहा गांव निवासी अभिषेक साहनी (13) पुत्र राधेश्याम सोमवार को पास में ही लकड़ी तोड़ने के लिए गया था। मृतक किशोर कक्षा 9 का छात्र भी था जो क्षेत्र के विद्यालय में पढ़ रहा था।

सोमवार की सुबह 10:30 बजे के आसपास किशोर 11 हजार बिजली लाइन के किनारे लगे सूखे पेड़ पर रस्सी फेंककर लकड़ियां तोड़ रहा था। तभी रस्सी 11 हजार लाइन पर पड़ गयी। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष हरीष सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी। अभी कोई सूचना नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: नोएडा में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, मिला लाखों का सामान

संबंधित समाचार