Bihar News: SP की बड़ी कार्रवाई, सात पुलिसकर्मी गिरफ्तार...मामला जान उड़ जाएंगे होश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले में जब्त शराब की चोरी करने के मामलें में सात पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। वैशाल के पुलिस अधीक्षक हरि किशोर राय ने सोमवार को यहां बताया कि महुआ थाना क्षेत्र से एंटी लिकर टास्क फोर्स के सात पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। वे जब्त शराब पीने के लिये और बेचने के लिये चोरी किया करते थे। 

राय ने बताया कि गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में सहायक अवर निरीक्षक निसार अहमद, सिपाही मुकेश कुमार, प्रिया रानी, गृह रक्षक महेश राय, राम प्रवेश सिंह, रत्नेश कुमार, वाहन चालक मंतोष कुमार शामिल हैं। इनके ठिकाने से देशी और विदेशी शराब बरामद की गयी है। इस सिलसिले में महुआ थाना में मामला दर्ज किया गया है। 

ये भी पढ़ें-कैलाश गहलोत भाजपा में हुए शामिल, कल ही मंत्री पद और AAP से दिया था इस्तीफा

संबंधित समाचार