लखीमपुर खीरी: ब्राउन शुगर के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार, भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना संपूर्णानगर पुलिस ने नेपाल मार्ग से एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी के पास से 10.87 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। 

एसआई अनिल सिंह ने बताया कि वह गश्त पर थे। गांव गोविंद नगर चौराहे से नेपाल रोड पर पड़ने वाले पहले चौराहे पर खेम थापा पुत्र लाल बहादुर थापा निवासी खिरिया वार्ड नंबर 03 थाना टेड़वा, जिला कंचनपुर राज्य पुनर्वास, नेपाल संदिग्ध खड़ा दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास बरामद हुई एक प्लास्टिक की पन्नी मे 10.87 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: हवन-पूजन के साथ पलिया चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू 

संबंधित समाचार