बरेली: सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एसओजी टीम, बंडा पुलिस और मिलिट्री इंटेलीजेंस की संयुक्त टीम ने बुधवार को सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र, कई कार्यालयों की दो दर्जन से अधिक फर्जी मोहर …

बरेली,अमृत विचार। एसओजी टीम, बंडा पुलिस और मिलिट्री इंटेलीजेंस की संयुक्त टीम ने बुधवार को सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र, कई कार्यालयों की दो दर्जन से अधिक फर्जी मोहर आदि दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

आरोपी थाना क्षेत्र में एक किराये के कमरे में रह रहे थे। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि भारतीय सेना में जो अभ्यर्थी दौड़, फिजिकल आदि पास कर लेते हैं उनसे शेष भर्ती प्रक्रिया में सफल कराने के नाम पर रुपये लेते हैं। भारतीय सेना में अभ्यर्थियों को भर्ती कराने के नाम पर धोखाधड़ी करके फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर उनसे रुपये लिए जाते हैं। उनके भर्ती होने के बाद उनका पुलिस थाने से चरित्र सत्यापन आदि कार्य भी कराया जाता है।

पकड़े गए अभियुक्तों में सुरेश सोम उर्फ सोनू निवासी ग्राम खेड़ा थाना सरधना जिला मेरठ, हुकुम सिंह निवासी ग्राम मुकीमपुर थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद, परमवीर सिंह निवासी ग्राम मुकीमपुर थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद, मुकेश कुमार निवासी ग्राम बझेड़ा खुर्द थाना पिलखुवा जिला हापुड़ और दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

यह सामान हुआ बरामद
एक स्कोर्पियो कार, 23 फर्जी मोहरें, अभ्यार्थियों के 33 फोटो, चार आधार कार्ड, फर्जी चरित्र व निवास प्रमाण पत्र, फर्जी अंक तालिका, फर्जी जाति प्रमाण पत्र, फर्जी पेन कार्ड, एडमिट कार्ड, कक्षा आठ की अंकतालिका मूल व स्थानांतरण प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की प्रति, 12000 रुपये नगद और 4 मोबाइल।

संबंधित समाचार